प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-सेवा के 25 शानदार वर्ष, नितिन नबीन ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण की 25 शानदार वर्षों की यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में I.G. इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण की 25 शानदार वर्षों की यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में I.G. इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “यह ‘सेवा ज्योति’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा-भावना, ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प और जन-कल्याण के प्रति उस अटूट समर्पण का प्रतीक है, जिसने भारत के विकास को एक नई दिशा दी है। यह यात्रा सेवा की उसी भावना को आगे बढ़ाती है और साथ ही विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प को और मजबूत करती है।”

विकसित भारत के सपने को करेंगे साकार
मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व और उनके अटूट संकल्प पर गर्व है, जिसमें देश हमेशा सबसे ऊपर रहा है। आज 140 करोड़ देशवासियों का भरोसा, स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है, क्योंकि देश ने उनकी तपस्या, उनकी कड़ी मेहनत और भारत के प्रति उनके समर्पण को देखा है। विकसित भारत का जो सपना हमारे प्रधानमंत्री ने देखा था, वह अब 140 करोड़ भारतीयों का साझा संकल्प बन गया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी भारतीय पूरी लगन और पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे और विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़