बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी के 25 साल के सफर पर जश्न का बताया प्लान

पीएम मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

पीएम मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संबोधित किया। इस दौरान नितिन नबीन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। 17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिन से इस ‘सेवा संकल्प अभियान’की शुरुआत होगी।

17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन बीजेपी ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की जनसेवा के लिए आभार जताएगी।

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के CM बने थे। वे 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बने थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि पीएम मोदी के सत्ता संभालने के समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं को इससे बाहर निकाला गया। नितिन नबीन ने दावा किया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़