प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के TB-मुक्त भारत के संकल्प को हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने JOSH (Joint Squad for Health) टीमों की शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहे।
11 राज्यों के 55 ज़िलों में जागरूकता
इसके पहले चरण में युवा 11 राज्यों के 55 ज़िलों में हर घर तक पहुँचकर TB के बारे में जागरूकता फैलाएँगे। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे। जब युवा आगे आएँगे, तो समाज भी साथ देगा तभी TB हारेगा और भारत जीतेगा।
सामूहिक प्रयासों को मज़बूत करने की जरूरत
इस अवसर पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने टीबी उन्मूलन अभियान में जन-भागीदारी और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका के महत्व पर ज़ोर दिया। जन-भागीदारी से लेकर जन-आंदोलन तक, टीबी-मुक्त भारत का संकल्प और मज़बूत और सशक्त होगा। जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-भागीदारी की सोच को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने टीबी-मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं और समुदायों के सामूहिक प्रयासों को मज़बूत करने की जरूरत पर बल दिया। युवाओं की शक्ति और सामूहिक प्रयासों से टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।












