केंद्र की PLI योजनाओं से करोड़ों का निवेश आकर्षित, 14 लाख से अधिक रोजगार के अवसर हुए पैदा

केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की PLI योजनाओं के तहत देश में करोड़ों का निवेश आकर्षित हुआ है।

केंद्र सरकार की सफल नीतियों से देश में निवेश को बढ़ावा मिला है। केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की PLI योजनाओं के तहत देश में करोड़ों का निवेश आकर्षित हुआ है। बता दें कि 31 मार्च, 2026 तक 14 प्रमुख क्षेत्रों में 2.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है। इन योजनाओं से 14.15 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं।

करोड़ों का निर्यात हुआ आकर्षित
इन योजनाओं से 15.2 लाख करोड़ रुपए मूल्य का निर्यात हुआ है। लोकसभा में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि PLI योजनाएं 1.91 लाख करोड़ रुपए के स्वीकृत वित्तीय परिव्यय के साथ शुरू की गई थीं। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग इन योजनाओं के समन्वय और निगरानी के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है, जबकि इनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित मंत्रालयों के पास है।

3 सालों में निर्यात में रेकॉर्ड बढ़ोतरी
सरकार के अनुसार, PLI कार्यक्रम के तहत निर्यात में पिछले तीन सालों के दौरान तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में 4 लाख करोड़ रुपए का निर्यात बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 लाख करोड़ रुपए हुआ वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में यह निर्यात 15.2 लाख करोड़ रुपए हो गया। यह ग्लोबल वैल्यू चेन्स में भारत की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

योजना के तहत 14 क्षेत्र शामिल
योजना के तहत 14 क्षेत्रों को शामिल किया गया है। जिनमें उच्च दक्षता वाले सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल क्षेत्र ने सबसे ज्यादा 64,873 करोड़ रुपए का संचई निवेश आकर्षित किया। इसके बाद फार्मास्यूटिकल्स में 45,158 करोड़ रुपए और ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स क्षेत्र में 44,326 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।

सरकार ने बताया कि पीएलआई योजनाओं के लागू होने से समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाती है। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाले एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज और संबंधित मंत्रालय समय-समय पर इसकी समीक्षा करते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़