देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम की हरी झंडी, जींद को दी विकास की सौगात

जींद में पीएम मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

हरियाणा के जिला जींद पहुँचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। जींद में पीएम मोदी ने करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि, हरियाणा इतिहास, वीरता, धर्म की भूमि है। वहीं पीएम मोदी ने जींद शहर के विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि इस शहर में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं जो सुशासन मॉडल को दर्शाता है।

इतिहास के पन्नों में दर्ज शहर का नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ पर कहा कि इस क्षेत्र का नाम हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि “भारतीय रेल के अत्याधुनिकीकरण के महत्वपूर्ण कदम के लिए पूरे देश को बधाई देता हूं”।

विश्व स्तर पर सबसे शक्तिशाली ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नए परिवहन की तकनीकी विशेषताओं के बारे में बताया और कहा कि यह नई ट्रेन विश्व स्तर पर अपनी तरह की सबसे शक्तिशाली ट्रेन है, जिसकी क्षमता 3,200 हॉर्सपावर है और जिसमें दस कोच लगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दस डिब्बे वाली हाइड्रोजन ट्रेन सफलतापूर्वक चलाकर अपनी क्षमता प्रदर्शित की है।

मेक इन इंडिया पहल का सफल उदाहरण
पीएम ने आगे कहा कि इस नई ट्रेन के चलने से हरित परिवहन उपलब्धि प्राप्त हुई है। हमें अपनी स्वदेशी प्रकृति पर गर्व करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि यह मेक इन इंडिया पहल का एक अत्यंत सफल और गौरवपूर्ण उदाहरण है।

नए कारखाने होंगे स्थापित
प्रधानमंत्री ने नई ट्रेन की परिचालन आवश्यकताओं के बारे में बताया कि हाइड्रोजन ट्रेनों के लिए पूरी तरह अलग बुनियादी ढांचे और विशेष, सहायक प्रणालियों की जरूरत होती है। भविष्य में यह वश्यकताएं पूरी करने के लिए नए कारखाने और संबंधित सुविधाएं तेजी से स्थापित किए जाने की संभावना है। इससे नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। वहीं देश के आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़