वडोदरा में पीएम मोदी ने चार मालगाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, नई यात्री ट्रेन सेवा का भी किया शुभारंभ

पीएम नरेंद्र मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क पर चार मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा दौरे पर रहे। जहां पीएम मोदी ने वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क पर चार मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के धार में टांडा रोड स्टेशन और वडोदरा के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा और रतलाम के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण की आधारशिला भी रखी।

माल के परिवहन की क्षमता बढ़ेगी
वडोदरा को पीएम मोदी की इस सौगात से यात्रियों और माल के परिवहन की क्षमता बढ़ेगी। रेल मार्ग पर भीड़ और रुकावटें कम होंगी, और गुजरात तथा मध्य प्रदेश के बीच माल ढुलाई की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह रेल कनेक्टिविटी उद्योग, व्यापार और पर्यटन को नई गति देकर क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क मजबूत
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, फायदे सिर्फ रफ्तार तक सीमित नहीं हैं। बल्कि ईंधन की बचत, माल ढुलाई खर्च में कमी, समय की बचत और पर्यावरण को भी लाभ हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ही रेलवे ट्रैक में निवेश से कई तरह के फायदे मिल रहे हैं। इस कॉरिडोर से औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क मजबूत होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़