लद्दाख को विकास परियोजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि, “हमारा विशेष ध्यान लद्दाख की नई पीढ़ी पर है। यहाँ के युवाओं को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, नई तकनीक सीखने के अवसर मिलने चाहिए, और उन्हें दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए लेह में एक बड़ा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जा रहा है।”

लद्दाख के युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि, “आईआईटी जम्मू और आईआईएम जम्मू के सैटेलाइट कैंपस स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी काम आगे बढ़ाया जा रहा है। इनके माध्यम से, लद्दाख के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा, शोध और नए कौशल सीखने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

भारत के लिए नई उपलब्धि
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि “लेह में कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट टर्मिनल, जियोथर्मल हीटिंग सुविधा वाला देश का पहला एयरपोर्ट टर्मिनल बन गया है। आधुनिक बुनियादी ढांचे और सतत विकास की दिशा में यह भारत के लिए एक नई उपलब्धि है।”

खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं
वहीं खेल क्षेत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “लद्दाख में खेलों के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। यहाँ के युवाओं ने आइस हॉकी, विंटर स्पोर्ट्स और पर्वतारोहण जैसे क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मुझे खुशी है कि नई खेल नीति के माध्यम से लद्दाख में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहाँ के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई सफलताएं हासिल कर सकें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़