स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी, प्रभारी बनाए जाने के बाद दिया पहला संदेश

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और हरियाणा की प्रभारी स्मृति ईरानी ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और हरियाणा की प्रभारी स्मृति ईरानी ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने
अपने पहले संदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल का संकेत दिया है।

हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी
बता दें कि स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। जिसकी जिम्मेदारी संभालने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में दोनों राज्यों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, संवाद और सहयोग की भावना से काम करेंगी।

जमीनी स्तर पर लगातार सक्रियता जरूरी
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। ऐसे में स्मृति ईरानी के इस संदेश को संगठन के कामकाज की दिशा से जोड़कर देखा जा रहा है। हरियाणा राज्य में पार्टी के सामने सरकार के काम को संगठन और कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ-साथ जमीनी स्तर पर लगातार सक्रियता बनाए रखने की जरूरत है। स्मृति ईरानी ने अपने बयान में जिस संवाद और समन्वय को प्रमुखता दी है, उसमें प्रदेश संगठन, सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संपर्क महत्वपूर्ण रहेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़