AIIMS फैकल्टी भर्ती का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें अपना रिजल्ट

एम्स ने 460 से अधिक फैकल्टी पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) फैकल्टी भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है। एम्स ने 460 से अधिक फैकल्टी पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एम्स प्रबंधन के अनुसार, इन पदों के लिए 3,200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। वही कुल 460 फैकल्टी पदों पर यह भर्ती निकली गई थी। इनमें, एम्स नई दिल्ली में 265 पद और एम्स सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मैदानगढ़ी परिसर में 199 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 3,200 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे।

कहाँ देख सकते हैं रिजल्ट?
भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एम्स नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बता दें की चयन सूची की PDF उपलब्ध कराई गई है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और संबंधित विभागों की पूरी जानकारी दी गई है।

गोपनीय रखी गई चयन प्रक्रिया
करीब छह महीने चली चयन प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। इस बार परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया गया है। चयन प्रक्रिया में पहली बार सुरक्षित ब्लॉकचेन डिजिटल तकनीक का उपयोग किया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया में गोपनीयता, पारदर्शिता और रिकॉर्ड की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल प्रणाली के इस्तेमाल से चयन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनाया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़