राजस्थान JET 2026 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। 22 जुलाई 2026 को रिजल्ट जारी होने की संभावना है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो 22 जुलाई को रिजल्ट जारी होने के बाद अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यहाँ देख सकते हैं रिजल्ट
22 जुलाई को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी जेट 2026 आधिकारिक वेबसाइट www.jetskrau2026.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिसके लिए रेजिस्ट्रैशन नंबर और पासवॉर्ड की जरूरत होगी।
27 जून को हुई थी परीक्षा
परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के बाद परिणाम को डाउनलोड भी कर सकते हैं। बता दें की 27 जून 2026 को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को निर्धारित थी, लेकिन बाद में आधिकारिक रूप से इसे 27 जून 2026 के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया गया था। अब परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।











