नशे के खिलाफ असम सरकार पूरी तरह से सख्त नजर आ रही है। इसी दिशा में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने नलबाड़ी जिले के दौलाशाल स्थित 14वीं असम पुलिस बटालियन परिसर में राज्यव्यापी मादक पदार्थ विनष्टीकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया जाएगा। अगले 10 दिनों में 472.51 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
मादक पदार्थों पर चला रोड रोलर
इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभियान में उत्तरकर खुद मादक पदार्थों पर रोड रोलर चलाया। असम पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से जब्त अवैध शराब को सीएम ने खुद नष्ट किया। राज्य सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत इस एक्शन से बड़ा संदेश मिला है।
नशे के खिलाफ मुहिम को मिलेगा बल
असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस दौरान जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा की नशा मुक्त असम बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। वहीं इस अभियान से भी इस मुहिम को बल मिलेगा। असम पुलिस भी इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। पुलिस प्रतिवर्ष 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर रही है और तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से निपट रही है।











