उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले गैरसैंण में विधानसभा सत्र, क्या संदेश देगी धामी सरकार?

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र गैरसैंण में 26 से 28 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है।

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र गैरसैंण में 26 से 28 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है। बता दें कि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अब ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण एक बार फिर सियासी विमर्श के केंद्र बनने वाली है।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र अहम
राज्य की धामी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में गैरसैंण में यह विधानसभा का छठवां सत्र होने वाला है। गौरतलब है कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करना राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय रहा है।

क्या संदेश देगी सरकार?
वहीं अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहाँ सत्र आयोजित होना भी अहम माना जा रहा है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं, पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क संपर्क जैसे मुद्दों पर चर्चा का अवसर मिलेगा। माना जा रहा है कि गैरसैंण में सत्र के आयोजन से सरकार इस चुनावी साल में पहाड़ के चहुंमुखी विकास, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और विकेंद्रीकृत शासन का संदेश देने का प्रयास करेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़