बिहार सरकार राज्य को विकास की तेज रफ्तार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बिहार सरकार पर्यटन को नई गति देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करने की तैयारी में है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026’ का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना का उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का विस्तार करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक इन पर्यटन स्थलों का रुख कर सकें।
बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र का शिलान्यास
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोधगया में 165.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र का शिलान्यास भी करेंगे। राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
इन योजनाओं के तहत राज्य के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इनके लागू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पर्यटकों को पटना शहर का हवाई नजारा दिखाने के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
किश्त का चेक और प्रमाणपत्र सौंपेंगे
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर की तूफानी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को एम्यूजमेंट पार्क श्रेणी में 1.37 करोड़ रुपये की पहली किश्त का चेक भी प्रदान करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री होम स्टे पॉलिसी के अंतर्गत वाल्मीकिनगर के संतोष कुमार, बोधगया की उषा सिंह और बराबर के पुरुषोत्तम प्रकाश को प्रमाणपत्र सौंपेंगे।











