आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से जुटी हुई है। इसी कड़ी में उत्तराखंड बीजेपी का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग आज से शुरू होने जा रहा है। होटल गौतमी हाइट्स, बाजपुर रोड में यह आयोजन होने जा रहा है। जो आज और कल दो दिन तक चलेगा।
कौन-कौन होंगे शामिल?
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने इसे लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले दिन दोपहर बाद 2:30 बजे उद्घाटन सत्र होगा। इस वर्ग में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी राम माधव शामिल होंगे। इसके साथ ही सह प्रभारी अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज प्रमुख रूप से भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट भी वर्ग में रहेंगे।
आगामी चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
इसका उद्देश्य आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना है। वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए भी रणनीति तैयार कई जाएगी। संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।












