दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में अहम बैठक की। इस बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने सभी विभागों के प्रमुखों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए।
सीएम के सख्त निर्देश
इस बैठक के दौरान दो अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध पोस्टर और होर्डिंग लगाकर शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत FIR दर्ज की जाएगी।
विशेष सफाई अभियान के निर्देश
इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने वाली से पहले सभी सरकारी परिसरों और उनसे जुड़े इलाकों से कचरा और मलबा हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने की भी निर्देश दिए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, त्यौहारी सीजन को देखते हुए सभी सरकारी परिसरों और उनसे जुड़े क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जगह-जगह जमा कचरे और मलबे को हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।












