लखनऊ से लौटे प्रतिभाशाली बच्चों से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, बच्चों ने भेंट की पीएम मोदी की तस्वीरें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लखनऊ से लौटे सर्वोदय बाल विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों से मुलाकात की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लखनऊ से लौटे सर्वोदय बाल विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग और स्केच बहुत स्नेह के साथ भेंट किए।

सीएम ने साझा की खास मुलाकात
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। जिसमें बच्चों से मूलकर की तस्वीरें भी शेयर की। सीएम रेखा गुप्ता ने कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, विभिन्न संगठनों के सहयोग से, इन 20 बच्चों को हवाई जहाज़ से लखनऊ जाने और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने का मौका मिला। ऐसे अनुभव बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।”

दिल्ली सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली के सरकारी स्कूलों के हमारे बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और असीम क्षमता है। हमारा संकल्प है कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा को निखारने और अपने सपनों को साकार करने के बेहतरीन अवसर मिलें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़