‘टीचर्स महाकुंभ-राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 118 शिक्षकों को किया सम्मानित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षक दिवस के मौके पर, 'टीचर्स महाकुंभ-राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026' में अलग-अलग कैटेगरी के 118 शिक्षकों को सम्मानित किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षक दिवस के मौके पर, ‘टीचर्स महाकुंभ-राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026’ में अलग-अलग कैटेगरी के 118 शिक्षकों को उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

शिक्षकों के लिए सपोर्ट सिस्टम
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “तेज़ी से बदलती टेक्नोलॉजी वाली दुनिया में शिक्षकों की भूमिका और भी अहम होती जा रही है। इसलिए, दिल्ली भी समय के साथ अपने एजुकेशन सिस्टम को आधुनिक बना रही है और शिक्षकों के लिए सपोर्ट सिस्टम को तेज़ी से मज़बूत कर रही है। हमारी कोशिश है कि शिक्षकों को और ज़्यादा सशक्त बनाया जाए ताकि हमारे बच्चे आत्मविश्वास से भरे, क्रिएटिव और काबिल बनें और एक विकसित दिल्ली और विकसित भारत की ताकत बनकर उभरें।”

सीएम रेखा गुप्ता का शिक्षकों से आग्रह
इस मौके पर सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, नीरज बसोया और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नियमों का पालन, जैसे मूल्यों को विकसित करें। इससे बचपन से ही छात्रों में जिम्मेदार नागरिकता की नींव मजबूत हो सके। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने ‘अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श’ के बारे में छात्रों को जागरूक करने पर जोर दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी शिक्षकों का एक महत्वपूर्ण दायित्व है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़