स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सरकार बांटेगी 15 लाख तिरंगे, स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे दो लाख तिरंगे

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सरकार ने लक्ष्य रखा है कि दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली में 15 लाख से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सरकार ने लक्ष्य रखा है कि दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली में 15 लाख से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार ने ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस अभियान में दिल्ली सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को महत्वपूर्ण भागीदार बनाया गया है। पात्र स्वयं सहायता समूह स्वतंत्रता दिवस के लिए करीब दो लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार कराएगी। इन समूहों से तैयार किए गए राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग इस अभियान में किया जाएगा।

अभियान में समाज के हर वर्ग की भागीदारी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस अभियान को समाज के हर वर्ग की भागीदारी से सफल बनाने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

आर्थिक अवसर होंगे प्राप्त
इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को राष्ट्रीय ध्वज निर्माण से जोड़ने का फैसला उनके आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए लिया गया है। स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तिरंगे के निर्माण में सीधे योगदान देंगे। इससे उन्हें आर्थिक अवसर भी प्राप्त होंगे।

दिल्ली सरकार का उद्देश्य
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास और जनभागीदारी को साथ लेकर आगे बढ़ना है। स्वयं सहायता समूहों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़कर दिल्ली सरकार सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। दिल्ली सरकार स्वयं सहायता समूहों को  आर्थिक मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़