‘मेक इन इंडिया’ पहल के 12 साल पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-“भारत की क्षमता को मिला नया आत्मविश्वास”

'मेक इन इंडिया' पहल के 12 साल पूरे हो गए हैं।

‘मेक इन इंडिया’ पहल के 12 साल पूरे हो गए हैं। जिसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि, “12 साल पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ के आह्वान के ज़रिए भारत की क्षमता को एक नया आत्मविश्वास दिया। संकल्प साफ़ था कि भारत सिर्फ़ दुनिया का बाज़ार नहीं बनेगा; भारत दुनिया के लिए मैन्युफैक्चरिंग करेगा, और ‘मेड इन इंडिया’ क्वालिटी, स्किल और क्षमता का ग्लोबल सिंबल बनेगा।”

नए भारत के आत्मविश्वास की कहानी
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “आज, रिकॉर्ड FDI, PLI स्कीम की सफलता, और बढ़ते प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट से वह दूरदर्शी संकल्प हकीकत बन रहा है। चिप्स से लेकर जहाज़ों तक, मोबाइल से लेकर मिसाइलों तक, भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत का विस्तार आज नए भारत के आत्मविश्वास की कहानी बयां कर रहा है।”

उद्यमियों में आत्मविश्वास जगाया
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सिर्फ़ ‘मेक इन इंडिया’ का मंत्र ही नहीं दिया, उन्होंने हमारे उद्यमियों में आत्मविश्वास जगाया, युवाओं के लिए मौके पैदा किए और भारत की क्षमता को ग्लोबल उड़ान दी। आज, ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ तक का यह सफ़र ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के लिए एक मज़बूत आधार बन रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़