दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘प्लांट मंडला रंगोली’ का उद्घाटन, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘प्लांट मंडला रंगोली’ का उद्घाटन किया। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी इस दौरान मौजूद रहे।

प्रकृति के प्रति प्रेम का अनूठा उदाहरण
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “जीवंत पौधों से सजी यह सुंदर मंडला रंगोली हमारी भारतीय कला परंपरा और प्रकृति के प्रति हमारे प्रेम का एक अनूठा उदाहरण है। विकसित भारत के संकल्प के साथ, हम अपनी दिल्ली को भी हरा-भरा, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आप भी अपने परिवार के साथ सेंट्रल पार्क आएं और इस सुंदर प्लांट मंडला कला का आनंद लें।”

दिल्ली को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना उद्देश्य
यह रंगोली जीवित (ताज़े) पौधों से तैयार की गई है, जो भारतीय कला परंपरा और प्रकृति के प्रति प्रेम को दर्शाती है। जिसका मुख्य उद्देश्य ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के तहत दिल्ली को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली बीजेपी की प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह और विधायक अशोक गोयल भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़