दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, कुल 126 उम्मीदवारों का होगा चयन

दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जो उम्मीदवार डीयू में नौकरी करना चाहते हैं वे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के तहत उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

कुल 126 उम्मीदवारों का चयन
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 126 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सीनियर असिस्टेंट के लिए कुल 46 पद और असिस्टेंट के लिए कुल 46 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर, 2026 निर्धारित है।

भर्ती के तहत पात्रता
वहीं भर्ती के तहत पात्रता इस प्रकार है। सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़