उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात हुई। इस दौरान सीएम धामी ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर दिनेश आर्य को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
सीएम धामी ने जताया भरोसा
सीएम धामी ने कहा कि, “संगठन के प्रति दिनेश आर्य का लंबे समय का समर्पण, अनुभव और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड के जनहित, राज्य की आकांक्षाओं और विकास से जुड़े अहम मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने में राज्यसभा में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।”
नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि, “यह नई जिम्मेदारी राज्य के विकास और जन-कल्याण के संकल्प को नई दिशा प्रदान करे। आपके सफल और सार्थक संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”












