उत्तराखंड वन विभाग में SRF यानि सीनियर रिसर्च फेलो, JRF यानि जूनियर रिसर्च फेलो, जूनियर प्रोजेक्ट फेलो और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जिसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 नवंबर, 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
पात्रता और आयु सीमा
भर्ती के तहत पात्रता इस प्रकार है। एसआरएफ व जेआरएफ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त किया होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।










