ऊधमसिंह नगर के खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और किरेन रिजिजू मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों को भी सम्मानित किया।
‘आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, देशभर में आदिवासी समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाना, आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
‘हर परिस्थिति में मजबूती के साथ आगे बढ़े’
किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि, “हर चुनौती और आपदा का सामना करते हुए राज्य की जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करना हमारा कर्तव्य है। जनता का भरोसा और सहयोग ही हमें हर परिस्थिति में मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”
सम्मान, अधिकार और एक नई पहचान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, देश में आदिवासी समाज को सम्मान, अधिकार और एक नई पहचान मिली है। कांग्रेस पार्टी के लंबे शासनकाल के दौरान आदिवासी समाज की लगातार उपेक्षा की गई। उनके आत्म-सम्मान, अधिकारों और गरिमा की कोई परवाह नहीं की गई। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास को नई प्राथमिकता दी गई है।”











