गुजरात सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS और 13 जीएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

गुजरात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईएएस और 13 जीएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

गुजरात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईएएस और 13 जीएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 28 अधिकारियों और 13 गुजरात प्रशासनिक सेवा क्लास-1 अधिकारियों का तबादला किया गया है और नई नियुक्तियां की गईं। बता दें की आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों, शहरी निकायों, जिला प्रशासन और राज्य सरकार के निगमों में तैनात किया गया है।

दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी
सामान्य प्रशासन विभाग ने इन आदेशों को लेकर दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं। इनमें नगर निगम आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, राज्य निगमों के प्रमुख, वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और सचिवालय में तैनात अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों की जानकारी दी गई। बता दें की वरिष्ठ पदों जो बदलाव किए गए हैं उनके तहत, गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक गौरव मकवाना को उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड का पूर्णकालिक प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियाँ की गई
वहीं, डी.के. पटेल को जीईडीए का नया निदेशक बनाया गया है। जूनागढ़ नगर निगम के आयुक्त प्रभाव जोशी का तबादला किया गया। उन्हें गुजरात औद्योगिक विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात कर दिया गया है। एच.जे. प्रजापति को जिला विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला विकास अधिकारियों के स्तर पर बदलाव
इस प्रशासनिक फेरबदल में जिला विकास अधिकारियों के स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। दाहोद के डीडीओ स्मित लोढ़ा को सूरत नगर निगम का उप आयुक्त नियुक्त किया गया है। अब हिरेन जे. बारोट दाहोद के नए डीडीओ होंगे। वहीं के.पी. जोशी को देवभूमि द्वारका का जिला विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बिजली क्षेत्र में कौशल विकास के निदेशक के.जे. राठौड़ को दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड, सूरत का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, एम.डी. चुडासमा को पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड राजकोट का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़