गुजरात सरकार की बाढ़ प्रभावितों को राहत, एकमुश्त नकद सहायता की घोषणा

गुजरात सरकार ने सूरत शहर और जिले में बाढ़ से प्रभावित व्यापारिक, वाणिज्यिक और सेवा इकाइयों को पुनर्जीवित करने के लिए एक पुनर्वास वित्तीय पैकेज की घोषणा की।

गुजरात में मानसून का कहर जारी है। बाढ़-बारिश से लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो गया है। राज्य में बाढ़-बारिश से अब तक कई मौतें हो चुकी है वहीं राहत अभियान अभी भी जारी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों पर सरकार का फोकस है।

 बाढ़ प्रभावितों को बड़ी राहत
गुजरात सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने सूरत शहर और जिले में बाढ़ से प्रभावित व्यापारिक, वाणिज्यिक और सेवा इकाइयों को पुनर्जीवित करने के लिए एक पुनर्वास वित्तीय पैकेज की घोषणा की।

एकमुश्त नकद सहायता
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि हाथगाड़ी और ठेला मालिकों, छोटे और बड़े ठेले मालिकों को एकमुश्त नकद सहायता दी जाएगी। इसके तहत हाथगाड़ी मालिकों को 7,500 रुपये मिलेंगे। जबकि 40 वर्ग फुट तक के छोटे और बड़े ठेलों के मालिकों को 25 हजार रुपये और 50,000 रुपये मिलेंगे। जिन स्थायी दुकानों ने अपना नवीनतम तिमाही जीएसटी रिटर्न दाखिल कर दिया है, वे 1 लाख रुपये की एकमुश्त नकद राहत के पात्र होंगे।

हर संभव सहायता का भरोसा
गुजरात सरकार ने सूरत शहर के प्रभावित आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए एक साल के लिए कर माफ करने का भी फैसला लिया है। जिससे बाढ़ प्रभावितों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़