हरियाणा की नायब सैनी सरकार का बड़ा कदम, मानेसर नगर निगम कार्यालय के लिए दिए 104 करोड़ 14 लाख रुपये

गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम कार्यालय कार्यालय के लिए हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय को करीब 104 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।

हरियाणा की नायब सिंह सैनी ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम कार्यालय कार्यालय के लिए हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय को करीब 104 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। जिससे फंड की दिक्कत दूर होने के साथ ही नगर निगम के कार्यालय को बनने का रास्ता साफ हो गया है।

लोगों को मिलेगी काफी सुविधा
बता दें कि करीब 2.99 एकड़ जमीन हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा अगले सप्ताह नगर निगम के नाम ट्रांसफर कर दी जाएगी। नगर निगम द्वारा एचएसआइआइडीसी के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के बाद यह जमीन नगर निगम की हो जाएगी। जिसके बाद नगर निगम का अपना कार्यालय बनने से लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी।

एक स्थान पर सभी समस्याओं का समाधान
यह कार्यालय आइएमटी चौक के नजदीक सेक्टर दो में बनाया जाएगा। गौरतलब है कि यहीं पर एचएसआइआइडीसी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मानेसर तहसील और बिजली विभाग का उपमंडल स्तरीय कार्यालय भी है। यहीं पर मानेसर उपमंडल अधिकारी भी बैठते हैं। इससे लोगों को दर-दर भटकने की बजाय एक स्थान पर ही अपनी सभी समस्याओं का समाधान करवाने में मदद मिलेगी। बता दें कि नगर निगम मानेसर के लिए जमीन मिलने के बाद यहां कार्यालय निर्माण का कार्य शुरू होगा। इस कार्यालय को तैयार करने के लिए भी करीब सौ करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है। नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा की ओर से इसका एस्टीमेट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़