नरेंद्र नगर में पर्यटन और विकास मेले का उद्घाटन, सीएम धामी ने मेले और विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर में 50वें सिद्ध पीठ कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेले का उद्घाटन ध्वजारोहण समारोह के साथ किया गया।

टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर में 50वें सिद्ध पीठ कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेले का उद्घाटन ध्वजारोहण समारोह के साथ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले का उद्घाटन किया। सीएम धामी ने कहा कि, “आस्था, लोक संस्कृति और विकास का संगम यह मेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन, लोक कलाओं और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है।”

सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन
इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “मेले के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध लोकपरंपराओं, हस्तशिल्प और विकास की संभावनाओं को नई पहचान मिल रही है।”

शहीदों की प्रतिमाओं पर दी श्रद्धांजलि
साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़