टनकपुर में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का उद्घाटन, सीएम पुष्कर धामी ने किया शुभारंभ

टनकपुर में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

टनकपुर में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। सीएम धामी ने खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया।

खेल संस्कृति को नई दिशा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि, “सरकार लगातार प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा दे रही है। राज्य में नई खेल नीति लागू की गई है। जिसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्न’ नौकरी दी जा रही है।” सीएम धामी ने बताया कि इसके तहत अब तक 29 खिलाड़ियों को नौकरियां दी जा चुकी हैं।

सीएम धामी की बड़ी घोषणा
इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि, क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खटीमा में खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की है। इससे खटीमा, नानकमत्ता समेत आसपास के क्षेत्रों के युवा और उभरते खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़