भोपाल में सीएम मोहन यादव ने सम्मान समारोह में की शिरकत, कहा-“मध्य प्रदेश देश का ‘फूड बास्केट’ बन गया है”

भोपाल में किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के प्रमोटेड अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

भोपाल में किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के प्रमोटेड अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया। सीएम ने कहा कि ‘कृषि’ मध्य प्रदेश के विकास का एक मुख्य आधार है।

देश का ‘फूड बास्केट’ बना राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “मुझे खुशी है कि भले ही अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने प्रमोशन के लिए एक दशक तक इंतज़ार करना पड़ा, लेकिन उनके समर्पण में कभी कोई कमी नहीं आई। आपकी निष्ठा और समर्पण की वजह से, मध्य प्रदेश देश का ‘फूड बास्केट’ (अन्न का भंडार) बन गया है और इसने और तरक्की की है। कृषि विभाग सिर्फ़ एक विभाग नहीं है यह विकास है।”

85,000 से ज़्यादा पदों पर नियुक्तियां
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “कृषि के दम पर, बदलते समय के साथ राज्य भी बदल रहा है। हमारी सरकार ने अब तक 85,000 से ज़्यादा पदों पर नियुक्तियां की हैं और अगले साल 1 लाख नए पदों पर भर्ती करने जा रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़