मुरैना में जिला-स्तरीय समाधान कार्यक्रम आयोजित, सीएम मोहन यादव ने सुनी जनसमस्याएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुरैना में 'जन विश्वास अभियान' के अंतर्गत आयोजित जिला-स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शिरकत की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुरैना में ‘जन विश्वास अभियान’ के अंतर्गत आयोजित जिला-स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए और जरूरी कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों को सीएम के निर्देश
सीएम मोहन यादव ने इस अभियान के तहत, जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास योजनाएं तैयार करने, औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने और जनहित के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा गया।

विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
इसके अलावा मुरैना में फूड पार्क की संभावनाओं, डेयरी उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और पर्यटन, मेडिकल टूरिज्म और वेलनेस सेंटरों के विकास पर चर्चा हुई। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 2 लाख रुपये, और राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी सीएम मोहन यादव ने की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़