मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के नए ज़िले पांढुर्णा में ज़िला विकास सलाहकार समिति की बैठक की। बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। सीएम ने अधोकारियों से कहा कि योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जाए और नागरिकों की भलाई, उनकी सुविधा तथा ज़िले के तेज़ी से विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
पशुपालन और डेयरी उत्पादन की संभावनाओं का विस्तार
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि, “पांढुर्णा के युवाओं को उद्योग और रोज़गार से जोड़ने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने, कृषि क्षेत्र में नए अवसर विकसित करने और कौशल विकास के कार्यक्रम तैयार करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए। साथ ही, पशुपालन और डेयरी उत्पादन की संभावनाओं का भी और विस्तार किया जाना चाहिए।”
निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हनुमान लोक के अगले चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। ज़िले में नए निर्माण कार्यों के लिए भी लगातार मंज़ूरी दी जा रही है। पांढुर्णा के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार सभी ज़रूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पांढुर्णा ज़िले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”











