मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौराम सीएम मोहन यादव ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की चौथी नवीन एकीकृत औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। जिसे गोदरेज ग्रुप की ओर से लगभग 450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से स्थापित किया गया है। बता दें कि इस नई एकीकृत विनिर्माण इकाई में 600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बदल रहा निवेश माहौल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “हमने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की चौथी नई इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल यूनिट का उद्घाटन किया। 450 करोड़ से ज़्यादा के निवेश से बनी यह यूनिट मध्य प्रदेश में बढ़ते इंडस्ट्रियल भरोसे और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बदलते निवेश माहौल का एक अहम प्रतीक है”।
इंडस्ट्रियल तरक्की में चंबल की नई पहचान
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “चंबल अब राज्य की इंडस्ट्रियल तरक्की में अपनी नई पहचान बना रहा है। यह निवेश ‘मेड इन MP’ और ‘फेथ इन MP’ का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहाँ खिलौनों से लेकर टायरों तक के उद्योग विकसित हो रहे हैं। राज्य में तेज़ी से आ रहे निवेश से हमारे युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी बन रहे हैं। इससे राज्य में निवेश के अवसर आकर्षित होंगे साथ ही युवाओं को रोजगार मिलेगा।












