सीएम मोहन यादव ने ‘जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र’ का किया निरीक्षण, ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण किए वितरित

सीएम मोहन यादव ने 'जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र' का निरीक्षण किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुरैना दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ‘जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र’ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद छोटे बच्चों और दिव्यांगजनों से बातचीत भी की और उनका हालचाल जाना।

ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण वितरित
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों और छोटे बच्चों का हौसला बढ़ाया। सीएम मोहन यादव ने उनका हौसला और ऊर्जा को देखकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण वितरित किए।

सीएम के अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। सीएम ने केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि, “हमारा प्रयास केवल उन्हें सहायता देना ही नहीं, बल्कि उन्हें सशक्त, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाना भी है।” इस दौरान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री ऐदल सिंह कंसाना भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़