‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर सीएम मोहन यादव ने किया नमन, कहा-“नक्सलवाद से राज्य को मुक्त कराने में हमारे जवानों का योगदान अविस्मरणीय”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर नमन किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर नमन किया। सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

‘हमारे देश में लोकतंत्र सुरक्षित’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “देश को उन बहादुर पुलिसकर्मियों पर गर्व है, जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। दुनिया भर में मची उथल-पुथल के बीच, अगर हमारे देश में लोकतंत्र सुरक्षित है, तो इसमें हमारी पुलिस बल की अहम भूमिका है।”

‘नक्सलवाद से मुक्त कराने में योगदान’
सीएम मोहन यादव ए कहा कि, “मध्य प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने में हमारे जवानों का योगदान अविस्मरणीय है। शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए दी जाने वाली 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि में से 50% उनकी पत्नी को और 50% उनके माता-पिता को देने का फैसला, उनके प्रति हमारी संवेदनशीलता को दर्शाता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़