सतना में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत सतना में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत सतना में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद किया। सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने किसानों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और अन्नदाताओं के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, नवाचारों और विकास कार्यों की जानकारी दी।

लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “स्लीमानाबाद टनल का काम पूरा होने और नर्मदा का पानी सतना जिले तक पहुँचने से सिंचाई के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र और बढ़ेगा। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।”

अन्नदाताओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन और कृषि-आधारित अन्य गतिविधियाँ भी अपनानी चाहिए। हमारी सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़