सीएम मोहन यादव ने हरदा में ज़िला अस्पताल का किया दौरा, मरीज़ों से इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सेवा संकल्प और जन-विश्वास अभियान के तहत हरदा में ज़िला अस्पताल का दौरा किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सेवा संकल्प और जन-विश्वास अभियान के तहत हरदा में ज़िला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया और मरीज़ों से उनके इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

छात्राओं को मुफ़्त चश्मे बांटे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर छात्राओं को मुफ़्त चश्मे बांटे। बता दें कि ज़िले के अंधापन रोकथाम कार्यक्रम के तहत, 135 स्कूलों में बच्चों की आँखों की जाँच की जा रही है और नज़र की कमज़ोरी पाए जाने पर मुफ़्त चश्मे दिए जा रहे हैं।

हर वर्ग की जरूरतें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध
सीएम मोहन यादव ने बताया कि अब तक ज़िले में टीबी की जाँच के लिए 1,86,332 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। ‘नि-क्षय पोषण योजना’ के तहत, टीबी मरीज़ों को DBT के ज़रिए हर महीने 1,000 की पोषण सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारी सरकार समाज के हर वर्ग की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी मकसद से सरकार ‘जन-विश्वास अभियान’ के ज़रिए हर घर तक पहुँच रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़