विजयवाड़ा में सीएम मोहन यादव की उद्योगपतियों और निवेशकों संग बैठकें, GIS 2027 के लिए आमंत्रित किया

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए पुरजोर तरीके से जुटी हुई है।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए पुरजोर तरीके से जुटी हुई है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ बैठकें की। इस दौरान मध्य प्रदेश में निवेश की आपार संभावनाओं को लेकर जानकारी दी गई। सीएम ने कहा कि, निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश करने से हर लिहाज से फायदा होगा।

अनुकूल औद्योगिक माहौल की जानकारी
बता दें कि इन बैठकों में मध्य प्रदेश में निवेश के मौकों, वहां के अनुकूल औद्योगिक माहौल और निवेश-अनुकूल नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश को बढ़ावा दिया जाए। इससे युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

GIS 2027 के लिए आमंत्रित
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश करने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही GIS 2027 में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया गया। राज्य सरकार प्रदेश में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़