भिंड में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, किसान को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल स्थित अपने आवास से वर्चुअली जुड़कर भिंड जिले में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में किसान से संवाद किया।

भिंड जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल स्थित अपने आवास से वर्चुअली जुड़कर भिंड जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में किसान से संवाद किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया।

हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी
इस अवसर पर किसानों से संवाद करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “बलराम कृषि महोत्सव किसानों की सेवा का उत्सव है। हमारी सरकार खेत से लेकर कारखाने तक किसानों के साथ खड़ी है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।”

प्रगति की नई मिसाल कायम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “भिंड के किसान प्राकृतिक खेती, पशुपालन और मछली पालन में नई तकनीकों को अपनाकर प्रगति की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। राज्य में सरसों का 50 प्रतिशत से अधिक उत्पादन मुरैना-भिंड में होता है। राज्य सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़