मध्य प्रदेश सरकार ने निवेश और उद्योग के क्षेत्र में एक और अहम कदम उठाया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुंबई में देश के बड़े औद्योगिक समूहों के शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठकें की। इस दौरान फार्मा, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, इंडस्ट्रियल गैस, ट्रांसमिशन, टायर, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
90,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल
इस दौरान मध्य प्रदेश को 90,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए हैं। जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिनसे 14,375 लोगों को रोज़गार मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) के क्षेत्र में भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और इस क्षेत्र में 71,289 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।”
रोज़गार और आर्थिक गतिविधियों को गति
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर इंटरैक्टिव सेशन’ के ज़रिए निवेशकों को राज्य की 25 से ज़्यादा निवेश-अनुकूल नीतियों और निवेश के लिए अनुकूल और सुविधाजनक माहौल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश करने और GIS 2027 के लिए आमंत्रित किया गया। निवेश के मामले में हमारा ध्यान फाइलों के बजाय फैसलों पर है। हमारी कोशिश है कि निवेश प्रस्तावों को तेज़ी से ज़मीनी स्तर पर लागू किया जाए और राज्य में रोज़गार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति दी जाए।”











