मध्यप्रदेश जेल विभाग में 10 साल बाद प्रमोशन, राज्य सरकार के फैसले ने पकड़ी रफ्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कारांचारियों के लंबित प्रमोशन को लेकर आदेश जारी किए थे। जिसके तहत जेल विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रमोशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कारांचारियों के लंबित प्रमोशन को लेकर आदेश जारी किए थे। जिसके तहत जेल विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रमोशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

10 सालों का इंतजार खत्म
 जेल विभाग में करीब 10 सालों के बाद प्रमोशन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसे लेकर जेल मुख्यालय ने जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से प्रमोशन के पत्र अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नए दायित्व सौंपने की तैयारी
जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सहायक ग्रेड-1, स्टेनो टाइपिस्ट, लेखापाल, उप अधीक्षक (उद्योग), वरिष्ठ बुनाई प्रशिक्षक, वरिष्ठ बढ़ईगिरी प्रशिक्षक, दफ्तरी तथा जमादार के पदों पर पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है। प्रमोशन के आदेश जारी होने के बाद अब संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके नए दायित्व सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

लंबित प्रमोशन प्रक्रिया में तेजी
मुख्यमंत्री मोहन यादव के फैसले के बाद विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के रुके हुए प्रमोशन की प्रक्रिया में अब तेजी या गई है। जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से प्रमोशन की प्रक्रिया सुचारु की जा रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़