मध्य प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल, यात्री परिवहन विज़न समिट 2026 का होगा आयोजन

मध्य प्रदेश में दो दिवसीय यात्री परिवहन विज़न समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में दो दिवसीय यात्री परिवहन विज़न समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 11 और 12 सितंबर कोब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में इस समिट का आयोजन किया जाना है। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। देश की सार्वजिनक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार की यह ऐतिहासिक पहल होने जा रही है।

समिट का क्या उद्देश्य?
बता दें कि यात्री परिवहन विज़न समिट में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। यह समिट मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर केंद्रित होगी। इस समिट का आयोजन मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा ईलेट्स टेक्नोमीडिया के सहयोग से किया जा रहा है। इस समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के माध्यम से PPP मॉडल, आधुनिक आईटी प्रणालियों और हरित ऊर्जा पर आधारित परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देना है।

इंडस्ट्री-एक्सपो का होगा उद्घाटन
इस समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंडस्ट्री-एक्सपो का उद्घाटन भी करेंगे। एक्सपो में बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य उद्योगों के साथ प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगमों द्वारा गतिविधियों और नवाचारों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इस अवसर पर ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा संकलित समिट की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हैकाथॉन का शुभारंभ भी किया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़