‘लाडली बहना’ योजना के तहत महिलाओं को लाभ, लाभार्थियों के बैंक खातों में 65,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 'लाड़ली बहना' योजना के तहत महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘लाडली बहना’ योजना के तहत महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर सीएम मोहन यादव ने संदेश देते हुए कहा कि हमारी बहनों का सम्मान, गरिमा और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम ‘लाडली बहना योजना’ के जरिए बहनों के जीवन में खुशियां और आत्मविश्वास लाने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।”

65,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने कहा, “‘लाडली बहना’ योजना के तहत अब तक महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 65,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। सीएम ने कहा कि “इस मदद को सिर्फ तत्काल आर्थिक मूल्य के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह महिलाओं का आत्मविश्वास और आर्थिक आजादी बढ़ाने में भी योगदान देती है”।

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती
सीएम मोहन यादव ने कहा कि “इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। ‘लाडली बहना’ योजना सिर्फ र्थिक सहायता नहीं, बल्कि हमारी बहनों के सशक्त और गरिमापूर्ण भविष्य की नींव है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़