हल्द्वानी में BJP उत्तराखंड की विस्तारित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक का उद्घाटन किया। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनसेवा के प्रति संकल्प को दोहराने और उत्तराखंड के विकास को गति देने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सांसद अजय भट्ट, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सम्मानित विधायकगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन को मिलेगी और मजबूत
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “हम सभी को हमारे सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मार्गदर्शन मिला। उनका मार्गदर्शन संगठन में नई ऊर्जा और दिशा का संचार करेगा और हम सभी कार्यकर्ताओं को जनसेवा व संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।
कांग्रेस पर निशाना साधा
बैठक क बाद सीएम पुष्कर धामी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि “कांग्रेस के पास इस बात का कोई तथ्य या सबूत नहीं है कि हल्द्वानी में किसी को अपमानित करने के लिए शुद्धिकरण यज्ञ किया गया था। इसके बावजूद, इस मामले को बेवजह तूल देना समाज में भ्रम और बंटवारा पैदा करने की कोशिश मात्र है। राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे संवेदनशील मुद्दों को हवा देने के बजाय, कांग्रेस को तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।”











