उत्तराखंड में VVIP दौरों को लेकर तैयारी, 1 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू और 6 को अमित शाह का दौरा प्रस्तावित

उत्तराखंड में त्योहारों के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड में त्योहारों के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। बता दें कि एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है वहीं छह नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित दौरा है।

सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता
प्रस्तावित दौरों को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। त्यौहारों के बीच VVIP मूवमेंट के चलते सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में पुलिस को सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर एक साथ तैयारी करनी होगी।

एजेंसियों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण
त्योहारी सीजन में बाजार, प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकाल के तहत आवागमन के मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाएं करने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके बाद छह नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। जिसे लेकर भी सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़