कृषि मंत्रालय का महाअभियान , राजस्थान के किसानों तक पहुंचा आधुनिक खेती का ज्ञान

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में राजस्थान के जोधपुर में एक से 30 जून तक देशव्यापी खेत बचाओ अभियान चलाया गया।

भारत सरकार किसानों को जागरूक करने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में राजस्थान के जोधपुर में एक से 30 जून तक देशव्यापी खेत बचाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), जोधपुर ने राजस्थान, गुजरात और  लद्दाख में व्यापक किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का लाभ हजारों किसानों को मिला। अभियान से  10013 से अधिक किसानों और कृषि हितधारकों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक किया।
बता दें की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है, साथ ही टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना रहा। अभियान का प्रमुख संदेश कम खाद, सही खाद, सही सलाह रहा।
अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और आकाशवाणी जैसे विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग किया गया। व्हाट्सएप के माध्यम से करीब 4000 किसानों तक वैज्ञानिक कृषि संदेश पहुंचाए गए, जबकि वैज्ञानिकों ने 16 से अधिक रेडियो वार्ताओं के जरिए भी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी।
अभियान का शुभारंभ जोधपुर के डोली गांव में काजरी के निदेशक डॉ. हनुमान सहाय जाट के सान्निध्य में हुआ। इसमें काजरी मुख्यालय, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, आत्मा, नाबार्ड, आकाशवाणी, आईसीआईसीआई-आरसेटी, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) सहित विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से राजस्थान के जोधपुर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, गुजरात के कच्छ तथा लद्दाख के लेह क्षेत्र में कुल 186 कार्यक्रम आयोजित किए।
अभियान के दौरान किसानों को नई वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक कृषि आदानों का वितरण किया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़