उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आधिकारिक आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुलाकात हुई। इस अवसर पर, राज्य की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं और उत्तराखंड को देश के एक प्रमुख फिल्म गंतव्य के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा जगह
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। सीएम धामी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण, यह राज्य फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है।”
फिल्म निर्माण के लिए प्रमुख केंद्र
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “हमारा प्रयास उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ, यहाँ के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।” धामी सरकार के प्रयासों से अब देवभूमि उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए पहला पसंदीदा राज्य बनकर उभर रहा है।












