मुख्यमंत्री योगी भदोही को देंगे बड़ी सौगात, 112 विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही को बड़ी सौगात देने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही को बड़ी सौगात देने वाले हैं। सीएम योगी भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली 112 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं से संवाद
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले, ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे और कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से बातचीत भी करेंगे। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “कभी भदोही की कला अपनी राह तलाश रही थी, आज सरकार इसके लिए विकास, बाज़ार और अवसरों के नए दरवाज़े खोल रही है। पिछले 10 वर्षों में राज्य का निर्यात लगभग दोगुना होकर 2 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है, जिससे उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। इन निर्यात में भदोही के कालीनों का अहम योगदान है।”

भदोही के कालीनों की सबसे ज़्यादा मांग
सीएम योगी ने कहा, “जिन हाथों ने अपनी कला के ज़रिए भदोही के कालीनों को दुनिया तक पहुंचाया, वे 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं और अवसरों का इंतज़ार कर रहे थे। आज, डबल-इंजन सरकार के तहत, वही कला विकास और वैश्विक बाज़ार, दोनों से जुड़ रही है। आज दुनिया में हाथ से बने भदोही के कालीनों की सबसे ज़्यादा मांग है, जिससे वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की कला को सम्मान मिल रहा है। कारीगरों के हाथों का सम्मान, उद्यमों का विस्तार, युवाओं को रोज़गार और भदोही में समृद्धि यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़