सीएम योगी आदित्यनाथ ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 23.96 करोड़ रुपये है लागत

मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में नवनिर्मित और भव्य कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का लोकार्पण किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे पर रहे। इस दौरान मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में नवनिर्मित और भव्य कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 23.96 करोड़ रुपये है। जो पर्यटक सुविधा केंद्र (टीएफसी) से लेकर पानीगांव तिराहा तक विकसित की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण के बाद नवनिर्मित मार्ग का बारीकी से निरीक्षण और अवलोकन किया।

विकास कार्य से प्रसन्न नजर आए सीएम
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ इस विकास कार्य से काफी प्रसन्न नजर आए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस खूबसूरत मार्ग पर सेल्फी भी ली। इस दौरान गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सुंदरीकरण और निर्माण प्रयासों की जमकर सराहना की।

84 कान्हा भक्ति स्तंभों की नक्काशी का अवलोकन
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आकर्षण के केंद्र अयोध्या में धर्म पथ और राम पथ पर बने सूर्य स्तंभों की तर्ज पर यहां स्थापित किए गए 84 कान्हा भक्ति स्तंभ रहे। मुख्यमंत्री ने इन स्तंभों की बारीक नक्काशी और मनमोहक कलाकृतियों का गहराई से अवलोकन किया। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ मार्ग पर विकसित आधुनिक सुविधाओं का भी सघन निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाई गई अत्याधुनिक और आकर्षक स्ट्रीट लाइटिंग, सुरक्षित फुटपाथ और सुव्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी व्यवस्था) की गुणवत्ता को भी परखा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़