सीएम योगी की कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा को सौगात, 89 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की जनता को करोड़ों की सौगात दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की जनता को करोड़ों की सौगात दी। सीएम योगी ने 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। जिनकी लागत करीब 581 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन नई योजनाओं की जानकारी दी।

10 सालों में बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली, थानाभवन और कैराना की बदली तस्वीर की चर्चा की। सीएम ने कहा कि 10 साल में यहाँ सकारात्मक बदलाव आए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 साल पहले यहां गुंडागर्दी होती थी। कोई सुरक्षित नहीं था। लेकिन अब यहां के गन्ने की मिठास प्रसिद्ध है। पीएम मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार शामली की गति को प्रगति में बदल रही है।

एक्सप्रेसवे का संगम बना शामली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शामली अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे का संगम बन चुका है। शामली वाले\ 10 साल पहले बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन आज शामली 400 केवीए विद्युत स्टेशन के माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति का माध्यम बना है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़